कानपुर दक्षिण में कारगिल पेट्रोल पंप बाईपास से रामगोपाल चौराहे की तरफ बढ़ने पर चौराहे को सुंदर बनाने के लिए बनाया गया पार्क अनदेखी के चलते अब बदसूरत हो चुका है। चौराहे के इस पार्क की चारदीवारी चटक गई है। हरियाली के नाम पर पेड़ पौधों की बजाय कूड़ा करकट और धूल है।