फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अंतिम बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ी आस्था

ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर शहर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर मंदिर परिसर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन से गूंजते रहे। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह भंडारे आयोजित किए। पनकी स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य शृंगार और आरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ। जीटी रोड स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में बजरंगबली को चोला अर्पित कर विशेष शृंगार किया गया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। किदवईनगर के सोटे वाले हनुमान मंदिर में गुड़-धनिया का प्रसाद वितरित किया गया। चालीस दुकान स्थित हनुमंत धाम में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बर्रा-छह सहित अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें