गोविंद नगर निवासी राजेश भल्ला के घर में 20 घंटे से बिजली न आने के कारण एक्वेरियम में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे 27 रंगीन मछलियों की मौत हो गई। क्षेत्र में लंबे समय से जारी बिजली कटौती के कारण स्थानीय निवासियों में भारी रोष है और उन्होंने केस्को के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।