कानपुर में यूजीसी के प्रस्तावित बिल के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्र-छात्राओं ने छात्र नेताओं के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर काले झंडे लहराए और यूजीसी का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।