फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दबंग ने किसान की जमीन पर जबरन बनाई झोपड़ी, राजस्व टीम के सामने भिड़े आरोपी पक्ष

तहसील नरवल के ग्राम सैंमसी डोमनपुर निवासी राम प्रताप सिंह ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर दबंगई से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था पीड़ित राम प्रताप ने बताया कि डोमनपुर की आराजी संख्या 1381 रकबा 0.4050 हेक्टेयर भूमि उनके नाम दर्ज है और वे उसके मालिक काबिज हैं। आरोप है कि ग्राम देवसानखेड़ा निवासी रामनाथ पुत्र स्व0 भदई ने उनकी इसी जमीन के एक किनारे पर जबरन झोपड़ी बना ली। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि उसने जमीन रजिस्ट्री करा ली है और झोपड़ी नहीं हटाएगा। साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। राम प्रताप ने बताया कि इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और झोपड़ी बनाने से मना किया, लेकिन रात में आरोपी ने फिर से निर्माण कर लिया। मंगलवार शाम राजस्व टीम के लेखपाल और कानूनगो के सामने ही आरोपी पक्ष मारपीट पर उतर आया। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस की मौजूदगी में अवैध झोपड़ी हटवाई जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें