फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बलिदानी शैलेंद्र कुमार की प्रतिमा का हुआ अनावरण

महाराजपुर के नौगवां गौतम गांव में मंगलवार को सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो शैलेंद्र कुमार के दूसरे बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के महानिरीक्षक एनके सिंह, बलिदानी की पत्नी कोमल, मां बिजमा देवी, भाई नीरज सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिमा अनावरण के दौरान शैलेंद्र की मां और पत्नी भावुक होकर रो पड़ीं जिन्हें उपस्थित लोगों ने सांत्वना दी। अधिकारियों ने शैलेंद्र के साहस और बलिदान को याद किया। शैलेंद्र 23 जून 2024 को छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सली हमले में बलिदान हुए थे। उन्होंने 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। बड़े भाई नीरज ने कहा कि शैलेंद्र के बलिदान होने पर कई वादे किए गए थे लेकिन आज भी स्मृति द्वार नहीं बन पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें