नरवल तहसील के खरौटी गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर समाजसेवी आशुतोष तिवारी ने जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। ठंड से प्रभावित दो दर्जन से अधिक लोगों को राहत मिली और ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना की। आशुतोष तिवारी ने कहा कि मकर संक्रांति समाज में सद्भावना और एकता का संदेश देती है तथा छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही ताकि अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंच सके। इस मौके पर महेंद्र तिवारी सहित क्षेत्र के प्रमुख लोग मौजूद रहे और युवा समाजसेवी की इस पहल को प्रेरणादायक बताया।