फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 12 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

सेंट्रल स्टेशन पर 10 किलो गांजे के साथ पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। सेंट्रल स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार को गश्त के दाैरान सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर-01 के पास बैग लिए एक संदिग्ध को देखा। पूछताछ में हड़बड़ाने पर शक गहराया। तलाशी में उसके बैग से गांजा मिला। उसने अपना नाम रवि बताया है। कहा वह असम से गांजा लाकर कानपुर, लखनऊ व बिहार में बेचता था। जीआरपी थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। उसके पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें