कानपुर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बिठूर में महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर के पास स्थित 'सीता कुंड' का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि इसी पवित्र स्थान पर माता सीता धरती के अंदर समाई थीं, जिसके दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं।