फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गुरु गोविंद सिंह पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में फजलगंज थाने का घेराव

गुरु गोविंद सिंह पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को सिख समाज का आक्रोश फूट पड़ा। सिख संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों और लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारी रमिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार शाम अजय सिंह नामक व्यक्ति ने शास्त्री नगर निवासी रेस्टोरेंट संचालक हरप्रीत सिंह को फोन कर गुरु गोविंद सिंह के संबंध में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख समाज में आक्रोश फैल गया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में सिख संगठन के पदाधिकारी और समाज के लोग फजलगंज थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर सड़क जाम कर नारेबाजी की और कहा कि गुरु महाराज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कथित ऑडियो की पेनड्राइव पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें