खलासी लाइन स्थित ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल में आयोजित केएसएस अंतर-विद्यालयीय सीनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों की 60 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें गार्डेनिया पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।