फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शक्ति संवाद में महिलाओं ने उठाए साइबर ब्लैकमेलिंग के मुद्दे, पुलिस ने बताए बचाव के तरीके

महिलाओं को अपराध, विशेषकर साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक नौकरीपेशा महिलाओं, अधिवक्ताओं और गृहिणियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बेझिझक अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं और समाधान से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम में एक महिला ने बताया कि कोई व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है, लेकिन घबराहट में उन्होंने मोबाइल में मौजूद सभी साक्ष्य डिलीट कर दिए। उन्होंने पूछा कि अब क्या किया जा सकता है। इस पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। साइबर पुलिस की मदद से मोबाइल से डिलीट हुए डिजिटल साक्ष्यों को वापस लाया जा सकता है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शक्ति संवाद का उद्देश्य महिलाओं को चुप्पी तोड़कर खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें