नंदलाल चौराहा वार्ड-पांच में सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क से लेकर घरों और दुकानों तक गंदा पानी भर गया है। स्थानीय लोगों ने पार्षद सरोज पर समस्या की अनदेखी करने और केवल खोखले आश्वासन देने का आरोप लगाया है। नाला निर्माण कार्य के कारण जल निकासी रुकने से जलभराव की समस्या और अधिक गंभीर हो गई है।