कल्याणपुर ब्लॉक के टिकरा गांव में साफ सफाई की व्यवस्था पटरी पर नहीं है। यहां नालियां जाम है और नालियों के जाम होने के चलते सीवर का पानी और कचरा गलियों में ही जमा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी ठीक से व नियमित सफाई करने नहीं आता है इसीलिए गलियों में गंदगी है।