कानपुर में शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीतरगांव ब्लॉक के अंतर्गत प्रमुख शिव मंदिरों व शिवालयों की ओर जाने वाले मार्गों पर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर से जुड़े श्रद्धालु और स्थानीय लोग मिलकर रास्तों की सफाई में जुटे हैं, ताकि भक्तों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो।