संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर श्रद्धानंद नगर स्थित नागेश्वर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पहुंचीं जगतगुरु कृपालु जी महाराज की शिष्या साध्वी डॉ. सुश्री कुंजेश्वरी देवी ने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकजुटता का आह्वान किया। संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने हिंदू समाज के भविष्य पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सफाई नायक राजकुमार दिल्लीवाल को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संयोजन घनश्याम जी व संचालन सोम गुप्ता ने किया। गीता महिला शिक्षण मंडल की सीता देवी, शशिकांत गुप्ता, शिवभगवान गोस्वामी, शशि कुमार गुप्ता, अरुण तिवारी, प्रवीण शुक्ला, विनीत चौधरी, सुरेंद्र गुप्ता, वरुण गुप्ता आदि रहे।