फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ईशन नदी पुल के पास धंसी सड़क, हादसे का खतरा

बिल्हौर तहसील क्षेत्र में ईशन नदी पुल के पास बारिश के चलते सड़क का किनारा धंस गया है। सड़क धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के किनारे कटान बढ़ता जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में सड़क के और धंसने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क का किनारा धंसने से वाहन चालकों को काफी सावधानी से निकलना पड़ रहा है। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें