फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी गांव मोड़ के पास धंसी सड़क, रोज गुजर रहे वाहनों के बीच हादसे का खतरा

कानपुर के चकेरी गांव से मवैया, शेखपुर समेत अन्य जगहों के लिए जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास सड़क धंस गई है। सड़क के धंसने से यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है और कभी भी हादसा हो सकता है। यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है, जिसके चलते यहां से छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहन तक रोजाना गुजरते हैं। मोड़ के पास सड़क धंसी होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पार्षद को कई बार जानकारी देने के बाद भी सड़क बनवाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें