फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: यातायात नियमों की अनदेखी से हो रहीं सड़क दुर्घटनाएं

नरवल थाना क्षेत्र के पाली स्थित श्री नागा निरंकारी समाधि मंदिर परिसर में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा समिति की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद युवा समिति के अध्यक्ष विकास भोले ने की और संयोजक सचिन सिंह ने आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं गंभीर समस्या बन चुकी हैं जिनका मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। नरवल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने सड़क सुरक्षा अभियानों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता राहुल श्रीवास्तव ने नियमों का पालन करने के लिए कहा। गोष्ठी में प्रमुख रूप से सुमित तिवारी, विनोद सिंह, मयंक सिंह, शुभम सेंगर, वैभव सिंह, रामबाबू साहू, कामता सिंह, राजेश तिवारी, अंकित सिंह आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें