आर्य नगर स्थित गैंजेस क्लब में 'कानपुर राखी बाजार-2026 : ऊर्जा-एम्पावरिंग वूमेन फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन' का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष कपूर चेयरमैन विजय कपूर ने किया। उद्घाटन के बाद विजय कपूर ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और राखियों सहित अन्य उत्पादों की सराहना करते हुए कई राखियां भी बुक कीं। प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल, राखियों, उपहार सामग्री और घरेलू उत्पादों के अनेक स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।