फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर के भवन नेवादा में गैस किल्लत पर विरोध, ग्रामीणों ने सिलिंडर कूड़े में फेंक लगाए नारे

कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के ककवन स्थित भवन नेवादा गांव में रसोई गैस न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के साथ ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अपने घरों से खाली सिलिंडर लेकर आए और उन्हें कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने गैस एजेंसी कर्मियों, अफसरों और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि कई दिनों से गैस न मिलने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अब वे चूल्हा व अंगीठी का सहारा लेने को मजबूर हैं। वहीं सपा नेता विनय यादव ने कहा कि विभिन्न व्यवस्थाओं में लाइन लगाकर लोग पहले ही परेशान हैं, अब गैस की किल्लत ने ग्रामीणों की समस्या और बढ़ा दी है। हालांकि, ककवन स्थित एचपी गैस एजेंसी संचालिका वंदना सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें