शनिवार को मकनपुर में जुलूस-ए-मौलाअली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई एकत्र हुई। जुलूस-ए-मौला सैय्यदबद्दीउद्दीन जिंदाशाह मदार की दरगाह से आरंभ होकर मकनपुर-इलियासपुर की सभी गलियों से होकर गुजरा। जुलूस में लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर अली साहब की जन्म दिवस की बधाई दी। इस दौरान युनूस अली जाफरी, मौलाना नुरुल अरफात, कामयाब हुसैन जाफरी, एराज हुसैन, अल्तमश हुसैन, कमर हुसैन, रफत हुसैन, हसन अख्तर, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।