फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की ओर से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ निकाली गई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से शुरू हुई यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान पुलिसकर्मी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व में भागीदारी करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें