कानपुर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए चकेरी थाने के हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का पुलिस ने मंगलवार दोपहर को विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला। नंगे पैर चल रहा आरोपी हाथ जोड़कर भविष्य में कभी अपराध न करने की बात कहता नजर आया, जिसे देखने के लिए सड़कों और छतों पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।