मंधना फ्लाईओवर की सर्विस लेन हुए हादसे के बाद बुधवार को बिठूर पुलिस ने दो सिपाहियों को भेजकर मंधना चौराहे पर हाईवे की लेन पर ऑटो खड़ा कर सवारियां भरने वालों को खदेड़ा था। गुरुवार को पुलिस की सुस्ती के चलते फिर से ऑटो चालकों ने हाईवे की लेन पर कब्जा कर लिया और बेखौफ होकर हाईवे की लेन को ऑटो स्टैंड बना लिया।