डॉ. भीमराव आंबेडकर अधिवक्ता समिति के तत्वावधान में बाबा साहब की जयंती कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वार के पास मनाई गई। थाईलैंड के भिक्खू दीपरतन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता रामेश्वर दयाल व संचालन बुद्ध सिंह व कमल कुमार ने किया। मुख्य अतिथि लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता राम बहल विद्यार्थी, पूर्व आईएफएस अधिकारी बीआर अहेरवार ने बाबा साहब के बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। डॉ. आंबेडकर के चित्रों, पुस्तकों व अन्य सामग्रियों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम में राहुल कनौजिया, अनूप गौतम, आकाश बौद्ध, श्रीराम गौतम, विजय कनौजिया, पवन श्रीवास्तव, मनजीत कुमार कटियार, विवेक मेहरोत्रा, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनोद पाल, आशीष अहिरवार आदि मौजूद रहे