फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीम में चयन के लिए दिखाया जज्बा

Shikha Pandey Updated Thu, 18 Jun 2026 12:08 AM IST

उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए बुधवार को खिलाड़ियों ने जोश और जज्बा दिखाया। यूपीसीए की ओर से कमला क्लब और ग्रीनपार्क में इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खेल के आधार पर दो टीम बनेगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जोन के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल रहा है। इन मुकाबलों के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जोन से श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर दो-दो टीमें बनाई जाएंगी। यही टीमें आगे यूपीसीए के जूनियर ट्रायल और राज्य की जूनियर टीम के गठन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कमला क्लब मैदान पर कानपुर-ए और झांसी के बीच मुकाबला खेला गया, जबकि ग्रीनपार्क स्टेडियम में कानपुर-बी और जालौन की टीम आमने-सामने रही। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, संयम और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया। कमला क्लब में खेले गए मुकाबले में कानपुर-ए के खिलाड़ियों ने हर प्रारूप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास के साथ रन जुटाए, वहीं गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए झांसी के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। चयनकर्ताओं की नजर बल्लेबाजी तकनीक, गेंदबाजी नियंत्रण, फिटनेस और मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता पर रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें