फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिलेंडर के लिए सड़क पर भिड़े लोग, पुलिस पहुंची तो शांत हुआ मामला

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 12 Mar 2026 02:06 PM IST

कानपुर में जिला प्रशासन के दावों के बावजूद रसोई गैस की किल्लत लोगों की परेशानी का कारण बनती जा रही है। शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर न पहुंचने से लोग एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। बुधवार को नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित भागवत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई। चुन्नीगंज इलाके में गैस की आपूर्ति नहीं पहुंचने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए, जिससे एजेंसी के बाहर भारी भीड़ लग गई और सिलेंडर लेने को लेकर धक्का-मुक्की व कहासुनी शुरू हो गई। लोगों का आरोप था कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बुकिंग की व्यवस्था बंद होने से लोग सीधे एजेंसी पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ रही है। हंगामे की सूचना मिलते ही नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। गैस की कमी के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों की चिंता बढ़ गई है और कई परिवारों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें