फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खतरनाक अजगर के चंगुल में फंसा मोर, युवक ने बचाई जान

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव के बाहर नदी किनारे खेतों में गेहूं की मड़ाई कर रहे युवक अश्वनी कुमार ने देखा कि एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को खतरनाक अजगर सांप ने अपने चंगुल में दबोच लिया है। मोर की आवाज सुनकर पास में जाकर देखा तो विशालकाय अजगर उसको अपने फंदे से लपेटकर निगलने की फिराक में था। युवक ने मोर का रेस्क्यू करते हुए उसकी जान बचाई तथा अजगर को दूर ले जाकर छोड़ा। इस दौरान मोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका युवक द्वारा उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें