फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव में गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त, आधे केंद्रों पर अब तक नहीं खुला खाता

कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र में इस बार गेहूं की सरकारी खरीद सुस्त रफ्तार से शुरू हुई है। ब्लॉक के आठ निर्धारित क्रय केंद्रों में से अब तक केवल चार केंद्रों पर ही बोहनी हो सकी है, जबकि बाकी केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि मौसम के उतार-चढ़ाव और फसल की स्थिति के चलते इस बार गेहूं की कटाई में देरी हुई है। इसी वजह से मंडियों और क्रय केंद्रों पर अपेक्षित मात्रा में गेहूं की आवक नहीं हो पा रही है। कई किसान अभी कटाई के कार्य में जुटे हैं, जिससे वे अपनी उपज लेकर केंद्रों तक नहीं पहुंच सके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें