एनएचएआई ने अरबो रुपयों की लागत से कानपुर अलीगढ़ सिक्स लेन हाईवे का निर्माण कराया। लेकिन मंधना स्टेशन के आगे एक मसाला फैक्ट्री के सामने फ्लाईओवर से नीचे उतरी एक लेन निर्माण नक्शे की चूक की वजह से सालो से बंद हैं। दरसल इन लेन को खोलने के बाद कई वाहनों के आमने सामने आने की वजह हादसे हुए इसीलिए इस लेन को फिलहाल बंद रखा गया है।