कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर शिवराजपुर टोल प्लाजा पर एनएचएआई की तरफ से निःशुल्क हेलमेट वितरित गए। एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह, एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिन्हा व टैग मैनेजर मोहम्मद जैद ने बिना हेलमेट के हाईवे से गुजर रहे लोगों को रोक कर पहले हिदायत दी फिर उन्हें निःशुल्क हेलमेट दिए।