जीटी रोड हाईवे के चौड़ीकरण की सीमा में आने की वजह से एनएचएआई ने मंधना चौकी का आधा हिस्सा तोड़ दिया और बदले में मंधना चौराहे पर चौकी के लिए नया भवन बनवाया था। तीन साल बीतने के बावजूद चौकी तो शिफ्ट नहीं हुई लेकिन इसका भवन जरूर जर्जर होना शुरू हो गया है। घटिया निर्माण की वजह से दीवारों के प्लास्टर उखड़ गया और दीवारे दरक गयी हैं।