फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नौबस्ता से जाजमऊ फ्लाईओवर तक भीषण जाम, वाहन चालक परेशान

शहर में मंगलवार को नौबस्ता से जाजमऊ फ्लाईओवर और सर्विस लेन तक भीषण जाम लग गया। कई किलोमीटर लंबे जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। सर्विस लेन पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। कार्यालय जाने वाले लोगों और लंबी दूरी के यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस जाम खुलवाने और वाहनों की आवाजाही सामान्य कराने में जुटी रही। फिलहाल जाम के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें