कानपुर के नरवल थाने में नए भवन के भूमि पूजन से पहले पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने थाने का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 100 साल से अधिक पुराने उर्दू-अरबी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड (1904 से 1946) मिले, जिन्हें सीपी ने खुद गूगल ट्रांसलेट की मदद से पढ़कर अधिकारियों को सुनाया। थाने को एक 'ऐतिहासिक धरोहर' करार देते हुए पुलिस आयुक्त ने इन दुर्लभ ब्रिटिशकालीन रजिस्टरों को गूगल ट्रांसलेट के जरिये डिजिटल रूप में सहेजने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ऐतिहासिक कुएं और ब्रिटिशकालीन नक्काशीदार दरवाजों का भी जायजा लिया गया।