लखनपुर स्थित आईसीएआई भवन का सभागार रविवार को संगीत की मधुर धुन और प्रतिभागी छात्रों के उत्साह से गूंज उठा। यहां आयोजित म्यूजिकल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे छात्र-छात्राओं ने अपनी गायकी और संगीत कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।