कानपुर नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को जोन-तीन के पार्षदों के साथ मेयर प्रमिला पांडेय ने समीक्षा बैठक की। बैठक में पार्षदों ने गंदगी और मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) जैसी समस्याएं उठाईं, जिस पर मेयर ने नगर आयुक्त को कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि गुरुवार से शहर में पांच हजार स्ट्रीट लाइटें रिपेयर की जाएंगी।