गुरुदेव पैलेस से विकास नगर चिड़ियाघर को जाने वाली सड़क के किनारे नगर निगम ने जो कचरे का डस्टबिन रखवाया था वह पूरी तरह से भर चुका है। इस वजह से जितना भी कचरा है वह सड़क के किनारे फैला पड़ा है। इसी सड़क से रोजाना शहर के अधिकारी भी गुजरते हैं लेकिन फिर भी सड़क के किनारे गंदगी पसरी पड़ी है।