कानपुर के चौबेपुर ब्लॉक स्थित मोहनपुर प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी पिछले एक साल से टूटी पड़ी है। वर्ष 2025 में घटिया निर्माण और तेज आंधी के कारण गिरी इस दीवार के पुनर्निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई फंड जारी नहीं किया गया है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।