फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाथी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक राजाराम पुत्र देवी प्रसाद (50) अविवाहित थे मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे परिवार में भाइयों के साथ ही गुजर बसर कर रहे थे जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे घर से निकले थे जिनका शव देर शाम हाथी गांव रेलवे की पटरियों पर पड़ा हुआ मिला है। ट्रेन की पटरी पर गर्दन रख दी जिससे शरीर के दो टुकड़े हो गए। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिनाख्त हो गई है परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें