यात्रियों से छिनैती करने वाले गिरोह के सदस्य को सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललितपुर निवासी राकेश कुशवाहा के रूप में हुई है। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ट्रेनों की गति धीमी होने पर खिड़की पर बैठे यात्रियों के मोबाइल छीनकर भाग जाता था। आरोपी ने बताया कि वह बियर का शौक पूरा करने के लिए यह धंधा करता था।