कानपुर में अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक सोमवार को अर्मापुर इस्टेट स्थित आर्डनेंस क्लब में बैठक हुई। इसमें पदोन्नति न दिए जाने, ओटी भुगतान न होने पर पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई। संघ के महासचिव एके राय ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर कार्यवेक्षक, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक की पदोन्नति नहीं की जा रही है। इस मौके पर सुरेश कुमार सचान, एल जयवर्धन रेड्डी, शेखर चंद्र राय, अतुल पांडेय, गोपाल शर्मा, रामनयन यादव, अभयनाथ सिंह, बैकुंठनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।