फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महापौर ने सड़क-पार्क का शिलान्यास व भूमि पूजन

वार्ड 55 के दामोदरनगर क्षेत्र में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, रमाकांत शर्मा ने दो करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क, नाली, पार्क सुंदरीकरण के काम का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। इसी के साथ अमृत योजना 2.0 के तहत गहरी सीवर लाइन के कार्य का शुभारंभ हुआ। पार्षद योगेंद्र शर्मा ने वार्ड में दो कच्चे बरसाती नालाें को पक्का कराए जाने की प्रमुख मांग महापौर से की। गांधीनगर गड़रियनपुरवा में जलभराव की समस्या को अवगत कराया। इस मौके पर विनोद तिवारी, शैलेंद्र सिंह, भानू यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, राजीव, अनिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें