कानपुर में किदवईनगर थाना क्षेत्र स्थित सफेद काॅलोनी में सोमवार रात एलईडी बल्ब कारखाने में भीषण आग लग गई। ऊपर रहने वाले लोगों ने किसी तरह पड़ोसी के छत के रास्ते नीचे उतरकर जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाडियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।