फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

बर्रा सात इलाके में किराये पर रहने वाले सौरभ सविता (23) ने मंगलवार को अपनी पत्नी शालिनी उर्फ रानी (20) की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद सौरभ ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची बर्रा थाने की पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सौरभ और रानी रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और परिवार की मर्जी के बगैर दोनों ने चार महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। रानी की हत्या और सौरभ की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें