फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महाराजपुर के पुरवामीर में बड़ी राहत, जहरीला क्रोमियम कचरा हटने से ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र स्थित पुरवामीर गांव से महीनों बाद जहरीला क्रोमियम कचरा हटाए जाने का सिलसिला तेज होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार तक गांव से कुल 23 डंफर कचरा उठाया जा चुका है। इस जहरीले कचरे के कारण जहां एक तरफ किसानों के मवेशी गंभीर चर्म रोग का शिकार हो रहे थे, वहीं अब इसके हटने से बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों और पानी दूषित होने का खतरा कम हुआ है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की कार्रवाई अभी भी सुस्त है, जिसे और तेज किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें