प्रयागराज मंडल से आई प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने मंगलवार को औंग थाना क्षेत्र और पुरवामीर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को छिवली नदी के पास भारी मात्रा में क्रोमियम युक्त खतरनाक कचरा डंप मिला, जिसके नमूने एकत्र कर लैब भेज दिए गए हैं और दोषियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।