जेके मंदिर प्रबंधन की ओर से मंगलवार को मंदिर परिसर में लोहड़ी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधन ने बताया कि लोहड़ी पर्व नई फसल के स्वागत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामूहिक आनंद का प्रतीक है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। मंदिर परिसर में पारिवारिक वातावरण देखने को मिला जहां बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने पर्व का आनंद लिया। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।