अहिरवां फ्लाईओवर पर मंगलवार दोपहर डिवाइडर से बाइक टकराने पर लेदर कारोबारी रूमा निवासी मनोज कुमार (45) की मौत हो गई। वह पत्नी प्रेमा के साथ बाइक से नौबस्ता स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। दुर्घटना में प्रेमा भी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिवार में बेटा शिवा और बेटियां श्रुति व शुभी हैं। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।