घाटमपुर में सजेती पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता को मोबाइल लूट के मामले में जेल भेजने के विरोध में बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल की। वकीलों ने एसीपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पुलिस की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।